Breaking News

11 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने दिया धरना, सौंपा ज्ञापन।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से सौंपा।
आपको बता दें कि अपनी 11 सूत्री मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेत्तर संघ ने आज जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना दिया और 11 सूत्री मांगों का एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक के माध्यम से मुख्यमंत्री को दिया। संघ के जिला अध्यक्ष इंद्रसेन सिंह का कहना है कि प्रदेशीय नेतृत्व के आवाहन पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर हम लोग धरना प्रदर्शन कर रहे हैं और अगर हमारी मांगे पूरी नहीं होती है तो यह एकदिवसीय धरना है इसके बाद मंडल व प्रदेश स्तर पर धरना प्रदर्शन करने का काम करेंगे।

और नया पुराने