Breaking News

जीयनपुर जलसे में 7 हाफिजों की हुई दस्तारबंदी, मुल्क में अमन चैन के लिए की दुआएं।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़: जिले के जीयनपुर स्थित मदरसा अरबिया अनवारुल उलूम आजादनगर में जलसे का आयोजन किया गया। इस दौरान मदरसे में कुरान हिफ्ज करने वाले 7 हाफिजों की दस्तारबंदी की गई। जलसे में मौजूद उलमा ने तकरीर कर शिक्षा के स्तर को सुधारने पर जोर दिया। जलसे की शुरूआत मौलाना साबिर हुसैन ने की उन्होंने कहा कि ऐसी महफिल में रोज आया करो, जिक्र अल्लाह का गुनगुनाया करो। वही इस दौरान बतौर मुख्य अथिति मौलाना हाफिज ओबैदुल्लाह खान आज़मी ने लोगों को बताया कि इस्लाम एक ऐसा मजहब है। जिससे सभी जाति व धर्मों का सम्मान करने का हुक्म दिया गया है। उन्होंने कहा कि ईमान का दूसरा नाम ही मुसलमान है। लेकिन आज के दौर में लोग अल्लाह के बताये रास्ते से भटक रहे हैं। ऐसे लोग गुमराहियत के रास्ते पर चल रहे हैं। जो दुनिया व आखिरत के नुकसान दायक है। बताया कि आज के दौर में मुस्लिम कौम शिक्षा के स्तर से पिछड़ रही है। हर किसी को अपने बच्चों को बेहतर से बेहतर शिक्षा देना चाहिए। शिक्षा को हथियार बना लेना चाहिए। आज़मी ने कहा कि हर मोमिन को अल्लाह के बताये हुए रास्ते पर चलना चाहिए। आज के दौर में नौजवान अल्लाह के बताये हुए रास्ते से भटक रहे है। हर मोमिन को अल्लाह के सामने पेश होना है। हम सभी को आखिरत के दिन के लिए तैयारी करना है। अल्लाह ने हम सभी को इंसान व मोमिन बनाया यह अल्लाह का बेहतर इनाम है। वही मौलाना अब्दुल मुस्तफा कादरी ने लोगों को बताया कि इस्लाम में मर्दों के बराबर ही औरतों को दर्जा दिया गया है। इस्लाम में औरत को नायाब हीरा बताया गया है। औरत की इज्जत करना हर किसी मोमिन का फर्ज है। लड़कियों को अच्छी व बेहतर शिक्षा देना उनका हक है। हर मुस्लिम को उनका हक अदा करना चाहिए। इस मौके पर कुरान का हिफ्ज करने पर ,शाकिब हसन, अबुबकर कुरैशी, मोहम्मद ओवैस, मोहम्मद समीर, शोएब अख्तर, मोहम्मद अमन, मोहम्मद सुफियान की दस्तारबंदी की गई। वही कार्यक्रम में पहुंची अल्पसंख्यक अधिकारी वर्षा अग्रवाल का प्रबंधक जुल्फेकार अहमद खान ने बुके भेट कर उनका स्वागत किया। वही संचालन व आभार कैशर आज़मी ने व्यक्त किया। इस मौके पर एहसानुल्लाह खान, मोहम्मद हसीब, हाजी जाबिर नेवादा, हाफिज नईमुल्लाह,मास्टर शहनवाज़ खान,एखलाक अहमद, मौलाना कादरी, मौलाना अली अफसर, मास्टर शाहआलम, फैसल खान, नेहाल मेंहदी , मौलाना सोएब आज़मी, एबाद अहमद ,तुफैल अहमद ,सेराज अहमद, मास्टर शम्सुलजुहा, फिरदौस जहां, मुसर्रत , मुर्तज़ा अहसन, वसीम अहमद, मोतीउल्लाह आज़मी , महमूद खान , हाफ़िज़ मुस्तकिम, तालिब खान, काज़िम खान,फहद खान सहित आदि लोग मौजूद रहे!

और नया पुराने