आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस विभाग सही तक कई विभाग के विशेषज्ञों छात्र-छात्राओं को करियर के बारे में जानकारी दिया।
आज़मगढ़: हरैया विकासखंड में स्थित राजकीय इंटर कॉलेज जोकहरा पर आज दिन बृहस्पतिवार 5 दिसंबर को दिन में कैरियर गाइडेंस मेले का आयोजन विद्यालय के प्रधानाचार्य राजन प्रताप के अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन अभिषेक कुमार तिवारी ने किया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज कुमार सहायक जिला विद्यालय निरीक्षक ने कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बाताया की इंटरमीडिएट के बाद अलग-अलग जॉब के लिए अलग-अलग पढ़ाई होती है जैसे डॉक्टर बनने के लिए जीव विज्ञान की पढ़ाई करनी पड़ती है इसी तरह इंजीनियर बनने के लिए गणित की पढ़ाई करनी पड़ती है कंप्यूटर इंजीनियर बनने के लिए कंप्यूटर की पढ़ाई करनी पड़ती है सिविल सर्विस की नौकरी करने के लिए किसी भी पढ़ाई के माध्यम से छात्र-छात्राएं सफल हो सकते हैं बोर्ड की परीक्षा करीब है बच्चे मेहनत और लगन से पढ़ाई करें अच्छे अंको से पास हो और ज्ञान अर्जित करें।
पुलिस विभाग महिला सशक्तिकरण के बारे में जानकारी दिया। स्वास्थ्य विभाग सहित कई विभागों के विशेषज्ञों ने बच्चों को आगे करियर के बारे में बताया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना,स्वागत गीत आदि कार्यक्रम प्रस्तुत किया कार्यक्रम में आए हुए लोगों को विद्यालय के प्रधानाचार्य राजन प्रताप ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक अजय कुमार सिंह,रविंद्र कुमार वर्मा,राम बुझ यादव रहे।
इसी क्रम में हरैया विकासखंड में स्थित राजकीय बालिका उत्तर माध्यमिक विद्यालय पिहार मैं कैरियर गाइडेंस मिले का आयोजन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुमन कनौजिया की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ सुमन पटेल ने किया
मुख्य अतिथि रहे खंड शिक्षा अधिकारी हरैया अशोक राय ने कहा कि आप स्वतंत्रता पूर्वक सोच लो कि हमें आगे क्या बना है उसी से संबंधित पढ़ाई करो उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बाद शाखाएं बट जाती हैं नौकरी अगर करना है तो नौकरी से संबंधित पढ़ाई करना पड़ता है बिजनेस करना है तो बिजनेस से संबंधित पढ़ाई करना पड़ता है सिविल सर्विस की नौकरी पाने के लिए में सभी तरह के पढ़ाईयों के अवसर होते हैं। गार्जियन को भी चाहिए कि बच्चों को स्वतंत्रता पूर्व अपने मन माफी विषय की पढ़ाई करने दें किसी तरह का दबाव न बनाएं इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती के चित्र पर और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र पर फूल का माला बनाकर पुष्प अर्पित कर किया। प्रधानाध्यापिका सुमन कनौजिया ने भी छात्राओं को करियर के बारे में बताया। कार्यक्रम में आए हुए लोगों को फोटो और फूल देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर सुमन कनौजिया डॉ सुमन पटेल,अखिलेश कुमार प्रजापति किरन बाला राय, रविंद्र राय राकेश गोड़ सहित शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।