आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
जामिया अरबिया तनवीरूल उलूम में किया गया सम्मानित!
आजमगढ़ जिले के सगड़ी तहसील अंतर्गत स्थित जामिया अरबिया तनवीरुल उलूम नौशहरा जीयनपुर में मौलाना उबैदुल्लाह खान आजमी को ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड का उपाध्यक्ष बनने के बाद मदरसे में प्रथम आगमन पर सम्मानित किया गया। साथ ही जामिया के छात्र एवं छात्राओं द्वारा विविध कार्यक्रम किए गए!
इस दौरान मौलाना उबैदुल्लाह खान आजमी ने छात्र एवं छात्राओं को संबोधित करते हुए देश और कौम के हालात के बारे में जानकारी दी! और मुसलमान से अपने बच्चों को दीनी तालीम और दुनियावी तालीम दोनों से लैस करने पर प्रकाश डाला! उबैदुल्लाह खान आजमी ने कहा कि आजकल मुसलमान के बच्चे दीन से भटक रहे हैं! उन्हें दीनी तालीम की जरूरत हैं! उन्होंने छात्र एवं छात्रों से कहा कि आप लोग ज्यादा से ज्यादा समय पढ़ाई में करें , ताकि अपने मुल्क का नाम रोशन कर सके! वही मदरसे के प्रिंसिपल रियासत हुसैन ने उनके आगमन पर शुक्रिया अदा किया! और कहा कि हज़रत हमेशा धर्म और राष्ट्र के लिए संघर्ष करते रहे हैं! उबैदुल्लाह खान आज़मी को मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का उपाध्यक्ष बनने पर मुबारक़बाद पेश की! वही जामिया के नाज़िम ग़ुलाम मोहम्मद रिजवी ने उबैदुल्लाह खान आजमी को बुके भेंट कर सम्मानित किया और अपने विचार व्यक्त किए! इस दौरान कार्यक्रम का संचालन नुरूद्द्दीन मिस्बाही ने किया ।