आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
फिल्म इंडस्ट्रीज में कुछ करने का जुनून जिसने मुझे पब्लिसिटी डिजाडनर और फिल्म प्रोड्यूसर बना दिया- ज्ञानचंद देवपति
आज़मगढ़। हर साल या यूं कहें कि हर दिन देश के छोटे-बड़े शहरों से सैकड़ों युवा बॉलीवुड का सपना पूरा करने मुंबई जैसी माया नगरी मेंआते हैं। इनमें से कुछ सफल होते हैं तो कुछ असफल। आज हम एक ऐसे शख्स की बात करने जा रहे हैं। जो कोई साधारण इंसान नहीं बल्कि सादगी से भरे एक आम इंसान हैं, ज्ञानचंद देवपति जो कई बॉलीबुड सितारों और उनकी फिल्मों के प्रमोशन के लिए फिल्म पोस्टर डिजाइनर के तौर पर काम करते हैं। वे हाल ही में रिलीज हुई उनकीफिल्म 'नाम' के सह-निमार्ता भी रहे हैं जिसे अनीस बज्मी ने निर्देशित किया है।
अगर बात करें उनके निजी जीवन की तो ज्ञानचंद मुल रूप से गांव जोगियावीर, आजमगढ, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। उनका जन्म मुंबई में हुआ था। उनके पिता मुंबई पुलिस अधिकारी थे। वह अपने बेटे ज्ञानचंद को भी पुलिस में भर्ती कराना चाहते थे लेकिन ज्ञानचंद के दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। उन्होंने फिल्मों को चुना और बतौर पब्लिसिटी डिजाइनर अपना कैरियर शुरू किया और आज वे एक सफल फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं।बतौर कार्यकारी निमाता उन्होंने अपनी पहली फिल्म OMG (ओह माय घोस्ट) जो प्रथमेश परब के साथ मराठी फिल्म थी, सह निमार्ता के तौर पर अपनी दूसरी फिल्म यातिशी जो तमिल फिल्म का हिंदी अनुवाद है और अजय देवगन के साथ NAAM का निर्माण करके अपनी पहचान बनाई। आने वाले समय में बतौर निमार्ता बड़े अभिनेताओं के साथ कई फिल्मों पर काम कर रहे हैं और उनकी शूटिंग चल रही है।