Breaking News

महाराजा सुहेल देव द्वितीय विश्वविद्यालय रोवर्स रेंजर्स समागम सम्पन्न।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: सगड़ी तहसील क्षेत्र के श्री गांधी पी जी कॉलेज मालटारी आजमगढ़ में चल रहे महाराजा सुहेल देव द्वितीय विश्वविद्यालय रोवर्स रेंजर्स समागम में दिनांक 10 मार्च को रात्रि में कैंप फायर कार्यक्रम का आगाज मुख्य अतिथि अवध बिहारी मिश्र प्रबंध समिति सदस्य, पवन सिंह, धीरज कुमार सिंह, प्रभाकर और प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में शांति दूत के रूप में चारों दिशाओं से कबीर वाणी कबीरा खड़ा बाजार में … ऐसी वाणी बोलिए …बीच कब हूं न फल बखे…कहत…….।इसके बाद आग हुई है रौशन आज आओ आग के पास समूह गान की प्रस्तुति शानदार रही।
प्रारंभ में डॉ0राम नरेश पी जी कॉलेज जीयनपुर आजमगढ़ की रेंजर्स की टीम का लोक नृत्य प्रस्तुति आईल खुशी क दिन बाटे देशवा क ई है निशानियां ना .जमाना दुसर होय गैल. रंग उड़ेल काशी नगरिया हो ने सबका मन मोह लिया। इसी महाविद्यालय की रोवर्स की नाट्य मंचन प्रस्तुति वृद्ध की समस्या पर संवेदना युक्त प्रस्तुति भी शानदार रही।
श्री गांधी पी जी कॉलेज माल्टारी आजमगढ़ के रेंजर्स की टीम का नृत्य प्रस्तुति सा रा रा रा होलिया मे पीयवा मातल हो.पिया प्रदेशवा गइल ना .चलेलू डहेरिया .गेहूं काटब न करवाले बानी राजा करली फेसियल .ए राजा हमके बनारस घुमाई दा ने खूब वाह वाही लूटी। इसी महाविद्यालय के रोवर्स की प्रस्तुति नाट्य मंचन पढ़ना लिखना जीवन में आवश्यक है शानदार रही।
ओम प्रकाश मिश्र महाविद्यालय फूलेश की रेंजर्स की अपनी प्रस्तुति आजमगढ़ रेलियां से  सैया मोर अवनवा हो नैनवा मोर फड़के.पांच रंगी चुनरिया तोहार गोरी मिले न उधार ना.रेलियां बैरन पिया को लिए जाय रे .एक दिन खातिर बन जाता सोनार मोर बलमुआ.होली खेले रघुवीरा..ने खूब वाह वाही लूटी।इसी टीम की रोवर्स की प्रस्तुति का नाट्य मंचन शहीद की कुर्बानी खूब सराही गई। 
मोलनापुर दुबारी की रेंजर्स टीम  की नृत्य प्रस्तुति धन्य धन्य भाग लालना जन्मवा हो…चौक पुरवाई माटी रगावो..हे जी मंगल गाई जी …कैसे खेले जाएं बु सावन में कजरिया बदरिया घिर आइल ननदी…सिया निकले अवध्यवा की ओर होलिया खेले राम लला ..की खूब वाह वाही बटोरी।इस महाविद्यालय की टीम रेंजर्स की नाट्य मंचन भारत एकता धर्म एकता और मानवता की प्रस्तुति जोरदार रही।
मुख्य अतिथि अवध बिहारी मिश्र ने कार्यक्रम की शुभकामनाएं दी। डी सी एस के मऊ रेंजर्स की टीम ने नृत्य प्रस्तुति नीक लगा ये गांव हमार हो हो आवा तोहके दिखाई…होली के रंग चढल ..चला वे ला गोलियां सीमा पे खूब सराही गई दी ।इसी महाविद्यालय की रोवर्स की टीम ने नाट्य मंचन भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार द्वारा अच्छी प्रस्तुति दी। एच एम पी जी कॉलेज पीवताल मउ रेंजर की टीम ने नृत्य की प्रस्तुति रेलियां बैरन को पिया को लिए जाय रे…नजर लागे राजा तोरे बगले पर…सैया मिले लड़कइयां मैं क्या करु…होली जम के तू खेले घूंघट वाली ..होली खेले रघुवीर अवध में ने खूब सराही गई।
सर्वोदय पी जी कॉलेज मऊ  रोवर्स टीम ने अपने नाट्य मंचन आपसी संबंध को बनाए रखना और सदा एक रहना ने सराहनीय प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पवन सिंह ने कहा कि मेरा लगाव इस कॉलेज से पहले से रहा है। रोवर्स और रेंजर्स भारत के नौवजनो के लिए गौरव का पल है। इसमें भारत की आत्मा और संस्कृति का वास है। सभी के प्रति आभार प्रोफेसर शुचिता श्रीवास्तव ने किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 घनश्याम दुबे ने किया। इस अवसर पर सभी टेक्निकल प्रभारी सहित पूरा महाविद्यालय परिवार पूरे मनोयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगा रहा।यह जानकारी कार्यक्रम मीडिया प्रभारी प्रोफेसर अखिलेश चन्द्र ने दी।

और नया पुराने