Breaking News

प्रतिमा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में उल्लासपूर्ण होली उत्सव


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: आदर्श श्रीवास्तव

आज़मगढ़: प्रतिमा गर्ल्स डिग्री कॉलेज में होली पर्व का उल्लास छाया रहा, जब छात्राओं और शिक्षकों ने गुलाल और प्राकृतिक रंगों के साथ मिलकर इस आनंदमय उत्सव को मनाया। पूरे परिसर में रंगों की बौछार और हंसी-खुशी की गूंज सुनाई दी।
छात्राओं ने अपने शिक्षकों और शिक्षिकाओं को गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर कॉलेज के प्राचार्य जयप्रकाश ने कहा, "होली केवल रंगों का पर्व नहीं, बल्कि खुशहाली और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।" उन्होंने छात्राओं को होलिका दहन के महत्व की भी जानकारी दी और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथाओं को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया।
कॉलेज के शिक्षक सर्वेश्वर ने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द्र और सामाजिक एकता की मिसाल है। उन्होंने सभी से अपील की कि इस पर्व को मिलजुलकर, हर्षोल्लास और सौहार्द्र के साथ मनाएँ।
कार्यक्रम में शिक्षिकाओं में हर्षिता, स्वाति, खुशबू, सरिता सहित अन्य सभी शिक्षिकाओं ने भाग लिया, वहीं छात्राओं में श्रेया श्रीवास्तव, खुशबू, नेहा, अंजलि, अंशिका, शिखा, शिखा कुमारी सहित कई अन्य उपस्थित रहीं।
रंगों की इस होली ने न केवल सभी के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी, बल्कि महाविद्यालय परिसर में प्रेम, अपनत्व और उल्लास का संचार भी किया।

और नया पुराने