प्रयागराज
रिपोर्ट: गौरव सिंह राठौर
स्वयंसेवकों की एकता से महाकुंभ में गंदगी के अंबर की जगह उभरी स्वच्छता की नई तस्वीर।
प्रयागराज: इलाहाबाद विश्वविद्यालय और संबंधित महाविद्यालयों द्वारा चलाए गए महाकुंभ स्वच्छता मिशन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने महाकुंभ के संगम क्षेत्र में स्वच्छता का अहम जिम्मा उठाया। इस अभियान में स्वयंसेवकों ने पूरे मेला क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर सफाई की, जहां उन्हें मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा लगाए गए शिविरों में विशेष गंदगी देखने को मिली।
इसके बाद स्वयंसेवकों ने इन शिविरों में सफाई की और इस विषय पर गंभीर चिंता व्यक्त की कि हर जिम्मेदार व्यक्ति, जो कुंभ क्षेत्र में दुकान या अन्य किसी प्रकार का रोजगार करता है, उसे अपनी हिस्सेदारी की सफाई खुद करनी चाहिए, ताकि कुंभ की स्वच्छता बनाए रखी जा सके।
हर एक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए कुंभ क्षेत्र की सफाई में भागीदारी करनी चाहिए, तभी यह महान मेला वास्तविक रूप में स्वच्छ और सुगम बना रह सकता है।