आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
कराई जाती है निशुल्क कॉम्पिटेटिव एक्जाम की कोचिंग।
आजमगढ़। जिले के शिब्ली नेशनल कॉलेज में एक निशुल्क कोचिंग चल रही है, इस कोचिंग की सबसे खास बात यह है कि इस कोचिंग में शिक्षा के साथ सभी सुविधाएं छात्र-छात्राओं को निःशुल्क दी जा जाती है। जो छात्र-छात्राएं आर्थिक रूप से कमजोर है या उनके परिजन उन्हें बाहर न भेज कर यही अच्छी शिक्षा देना चाहते है तो यह कोचिंग उन छात्रों के लिए एक वरदान से कम नहीं। सीएसआईआर यूजीसी नेट कोचिंग बच्चों को मोटिवेशन और प्रोत्साहित करने के लिए बिल्कुल निःशुल्क चलाई जा रही है। जिसकी शुरुआत २१ अक्टूबर २०२४ को हुई । सीएसआईआर यूजीसी नेट में फिजिकल साइन्स, माथेमैटिक साइंस तथा लाइफ साइन्स विषय की कक्षाएँ संचालित हो रही है। इस कोचिंग में प्रवेश पाने के लिए ऑन लाइन गूगल फॉर्म भरने के पश्चात् प्रवेश परीक्षा के द्वारा मेरिट के आधार पर प्रवेश लिया जाता है। लाइफ साइन्स में 53 छात्र-छात्राओं के स्मार्ट क्लास मैथमेटिकल साइंस के लिए स्मार्ट क्लास २ जिसमें 45 छात्र-छात्राएं तथा फिजिकल साइन्स के लिए स्मार्ट क्लास में 28 छात्र-छात्राएँ इस कोचिंग से लाभान्वित हो रहे हैं। इस कोचिंग के द्वारा छात्र-छात्राओं को सब्जेक्ट कोर्स मटेरियल, पुस्तके और वाईफाई निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही है। छात्राओं की सुविधा के लिए कैफ़ी आज़मी छात्रावास की भी व्यवस्था की गयी है।