आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। जिले के सिविल लाइन स्थित हीलियम इंस्टिट्यूट में स्कॉलरशिप टेस्ट कराया गया। जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपने भाग्य को आजमाने के लिए भारी संख्या में पहुंचकर परीक्षा दिया। इस संस्थान में आईआईटी, जेईई और नेट की तैयारी योग्य टीचरों द्वारा कराई जाती है।जो भी छात्र इस तरह की तैयारी के इच्छुक हैं उन्हें अब कोटा जाने की आवश्यकता नहीं ऐसे विद्यार्थी आजमगढ़ जिले में ही इस प्रकार की तैयारी कर सकते हैं। वह भी संस्थान द्वारा चलाए जा रहे स्कॉलर शिप टेस्ट के माध्यम से बच्चों के शुल्क माफ या फिर कमकर तैयारी कराए जाएंगे। संस्थान द्वारा यह परीक्षा सिर्फ इसलिए कराई जाती है कि शिक्षा सबके लिए जरूरी होती है जिन परिवार का बजट इस तरह की तैयारी को लेकर गवाही नहीं करता है ऐसे लोगों को धरातल से ऊपर लाने के लिए इस तरह की परीक्षाएं कराकर उनके शुल्क में छूट दी जाती है। यहां तक की जो छात्र मानक के अनुरूप परीक्षा में अंक प्राप्त करते हैं उनको पूरी तरह से १०० प्रतिशत संस्थान की तरफ से छूट दी जाती है। यह परीक्षा आज से शुरू होकर लगभग एक हफ्ते तक चलेगी। जिसमें सभी बच्चे अपने भाग्य को आजमाने के लिए भारी संख्या में पहुंच रहे हैं।