Breaking News

फेसबुक पर जमीन को विवादित बताने और बाउंड्री वॉल गिराने पर मुकदमा दर्ज


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: ब्यूरो रिपोर्ट

आज़मगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरी शंकर नगर, अजमतगढ़ निवासी तरुण कुमार राय ने एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत के मुताबिक, तरुण ने चार साल पहले 30 बिस्वा जमीन (गाटा संख्या 89) की रजिस्ट्री कराई थी और दाखिल-खारिज भी हो चुका था। जमीन पर बाउंड्री वॉल भी बना दी गई थी।

आरोप है कि विपक्षी ने बाउंड्री वॉल का कुछ हिस्सा गिरा दिया और फेसबुक व व्हाट्सएप पर गलत जानकारी फैलाकर जमीन को बार-बार विवादित बताया। तरुण का दावा है कि जमीन का पूरा पैसा दिया जा चुका है, जबकि विपक्षी इसे विवादित बता रहे हैं। तरुण की शिकायत पर जीयनपुर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। कोतवाल जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।

और नया पुराने