Breaking News

समाजवादी पार्टी सगड़ी इकाई की बैठक सम्पन्न, कार्यकर्ताओं ने मनाई मान्यवर कांशीराम जयंती।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी (सपा) सगड़ी इकाई की बैठक लाटघाट स्थित पार्टी कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष जगदीश यादव ने की, जबकि संचालन मोहम्मद कौसर ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मान्यवर कांशीराम के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर किया गया।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष जगदीश यादव ने कहा, "मान्यवर कांशीराम पिछड़ों और दलितों के मसीहा थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित किया। उनकी जयंती पर हम उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।"

पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि "माननीय अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी शोषितों और दलितों की लड़ाई लड़ रही है। यदि आगामी चुनाव में हमारी सरकार बनती है, तो भाजपा सरकार द्वारा कमजोर किए गए आरक्षण को हम पुनः लागू कराएंगे।" उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है और योगी सरकार केवल विकास का ढिंढोरा पीट रही है।

संजय पटेल ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे हर बूथ पर अपनी पकड़ मजबूत करें और मतदाताओं की संख्या बढ़ाएं, ताकि अधिक से अधिक वोट समाजवादी पार्टी के पक्ष में डाले जा सकें।


इस बैठक में बालचंद कुशवाहा, दुर्ग विजय राम, अभिमन्यु प्रधान, लाल बिहारी पटेल, डॉ. रामविलास पटेल, मनोज राजभर, रामानंद यादव, हरिकेश विश्वकर्मा, हरेंद्र यादव सहित कई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में कार्यकर्ताओं ने कांशीराम के विचारों और सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

और नया पुराने