Breaking News

गोपालपुर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी द्वारा भाईचारा कमेटी गठन कर समाज को जोड़ने की तैयारी में जुटे कार्यकर्ता।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ जिले के गोपालपुर विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन कुमारी मायावती जी के निर्देशानुसार भगतपुर स्थित हाल में भाईचारा कमेटी का गठन किया गया जिसमें राजभर चौहान लोहार कोहार कर सर समाज के लोगों को बहुजन समाज पार्टी में शामिल किया गया यह कार्यक्रम राम प्रसाद चौधरी जी के अध्यक्षता में किया गया तथा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश की पूर्व बसपा प्रदेश अध्यक्ष भीम राजभर जी रहे विशिष्ट अतिथि संतोष प्रधान श्री राम राजभर जी रहे।
कार्यक्रम का संचालन निवर्तमान विधानसभा अध्यक्ष शैलेंद्र प्रधान जी ने किया।
विशिष्ट तिथि श्री राम राजभर ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी दल के साथ-साथ एक सामाजिक आंदोलन भी है।
मुख्य अतिथि भी राजभर ने कहा कि राजभर समाज का सम्मान बहुजन समाज पार्टी की चार बार की रही सरकार में देखने को मिला उसके बाद से एससी एसटी ओबीसी का कितना विकास हुआ यह किसी से छुपा नहीं है एक बार फिर से बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती जी के नेतृत्व में भाईचारा कमेटी का गठन किया जा रहा है जिसके तहत एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी एवं सर्व समाज के लोगों को बहुजन समाज पार्टी से जुड़कर 2027 में बसपा सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती जो को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनकर हम सबके हालात को  सुधारने का मौका मिलेगा। वहीं पर रिंकू राजभर राजू राजभर दिनेश भारती को विधानसभा गोपालपुर का भाईचारा संयोजक बनाया गया जिनका फूल माला पहनकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में विजय प्रताप यादव जीवन कश्यप अनिल राजभर दिनेश राजभर जमुना राजभर अनिल टाइगर अजय कुमार सुरेंद्र प्रसाद बिजेंदर गौड़ बसंती सुषमा प्रमिला कविता शारदा कमलावती रामवती सहित काफी संख्या में महिला पुरुष वह बहुजन समाज पार्टी के कार्यकर्ता गढ़ मौजूद रहे

और नया पुराने