Breaking News

भाजपा नेता जगत नारायण गोड़ का निधन, शोक की लहर।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

सगड़ी, आजमगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खंड कार्यवाह से लेकर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री तक के दायित्व को निभाने वाले भाजपा के वरिष्ठ और कर्मठ कार्यकर्ता जगत नारायण गोड़ का रविवार की देर शाम हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह सगड़ी तहसील क्षेत्र के चांदपट्टी बाजार के मूल निवासी थे।
गोड़ की असमय मृत्यु की सूचना फैलते ही भाजपा और संघ के कार्यकर्ता उनके आवास पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए जुटने लगे। इस बीच, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, पूर्व जिला महामंत्री दिवाकर सिंह, और अन्य नेताओं समेत भाजपा के कई प्रमुख कार्यकर्ता और पदाधिकारी रात में ही उनके घर पहुंचे और शोक संवेदना व्यक्त की।
इस दुःखद अवसर पर, अजमतगढ़ मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार श्रीवास्तव, हरैया मंडल अध्यक्ष सुधीर राय, जीयनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमभूषण सिंह, रौनापार मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, और जिला अध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह सहित अन्य नेता भी गोड़ के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्हें याद करते हुए स्थानीय नेता मनीष कुमार मिश्रा, ज्ञानेंद्र मिश्रा, रवि शंकर तिवारी, आशुतोष मिश्रा, जितेंद्र त्रिपाठी, और कई अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

जगत नारायण गोड़ की असामयिक मृत्यु से भाजपा परिवार को एक बड़ी क्षति हुई है, और उनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी।

और नया पुराने