आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। थाना जहानागंज पुलिस ने शेयर बाजार में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अरविन्द कुमार चौहान पुत्र मुसाफिर, निवासी ईदिलपुर, थाना जहानागंज, उम्र 47 वर्ष, को सोमवार शाम 5:30 बजे हाइड्रिल चौराहा सिधारी के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार, यह मामला वर्ष 2021 का है, जब वादी बासुदेव चौहान पुत्र अंबर चौहान, निवासी ग्राम लक्ष्मीपुर, थाना जहानागंज ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि विपक्षीगण—अरविन्द, मुसाफिर एवं सुनीता ने शेयर बाजार में लाभ दिलाने का झांसा देकर कुल 4,42,500 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। बाद में न तो पैसा वापस किया गया और मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।
इस मामले में थाना जहानागंज में मु.अ.सं. 289/21 धारा 406, 419, 420, 120बी, 506 भादवि के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ओम प्रकाश यादव तथा कांस्टेबल आलोक कुमार शामिल रहे। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही के उपरांत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस का कहना है कि आर्थिक अपराधों के खिलाफ अभियान के तहत आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।