आजमगढ़। थाना जहानागंज। थाना जहानागंज क्षेत्र में किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला बीते 10 फरवरी का है, जब पीड़िता के परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री चक्रपानपुर बाजार से लापता हो गई थी। परिजनों का आरोप था कि गांव का ही युवक विशाल राजभर (उम्र 18 वर्ष), पुत्र गिरजा राजभर, निवासी ताड़ी, थाना जहानागंज ने बहला-फुसलाकर किशोरी को भगा ले गया।
इस संबंध में थाना जहानागंज पर मुकदमा संख्या 61/25 धारा 137(2), 87 बीएनएस में अभियोग पंजीकृत किया गया। बाद में विवेचना के क्रम में धाराएं बढ़ाते हुए धारा 64 बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L)/6 भी आरोप में जोड़ी गईं।
पुलिस को काफी समय से आरोपी की तलाश थी। 16 अप्रैल 2025 को उप निरीक्षक अभिषेक सिंह व उनकी टीम—कांस्टेबल दुर्गाद्दीन व कांस्टेबल आलोक कुमार—ने आरोपी विशाल राजभर को उसके मामा के घर, ग्राम कुसरना से दोपहर करीब 1 बजे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर विधिक कार्रवाई की गई।
थाना जहानागंज पुलिस की तत्परता से पीड़िता को न्याय की ओर एक और कदम मिला है।