आजमगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, 2 किग्रा अवैध गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराधियों पर प्रभावी शिकंजा कसने के क्रम में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना देवगांव पुलिस ने मोलनापुर ब्रिज पर चेकिंग के दौरान एक युवक को दो किलो अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में शामिल उप निरीक्षक संजय यादव, अभिषेक कुमार मिश्रा और विनय कुमार सिंह द्वारा की गई कार्यवाही में राजेन्द्र यादव पुत्र गयादीन यादव निवासी ग्राम मौधा मकरसन, थाना खानपुर, जनपद गाजीपुर को पकड़ा गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के पास से एक छोले (बैग) में रखा हुआ 02 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया। पूछताछ के उपरांत उसे मौके पर ही समय लगभग 2:50 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में थाना देवगांव में मु0अ0सं0 148/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
जनपद पुलिस की इस कार्रवाई से नशे के सौदागरों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधीक्षक ने अभियान को आगे भी जारी रखने की बात कही है।

और नया पुराने