आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। थाना मुबारकपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रसूलपुर में दहेज हत्या के एक मामले में पुलिस ने दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में मृतका का पति लक्ष्मी सोनकर एवं उसकी मां झिनकी देवी शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 03 मई 2025 को वादिनी श्रीमती फुलेसरी देवी पत्नी स्व. छेदी सोनकर, निवासी ग्राम धर्मसीपुर थाना रानीपुर, जनपद मऊ ने अपनी पुत्री की दहेज हत्या के संबंध में थाना मुबारकपुर में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री को उसके ससुरालीजनों द्वारा दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया और हत्या कर दी गई।
आरोपितों में पति लक्ष्मी सोनकर, जेठ गुड्डू सोनकर, गोरख सोनकर, देवर प्रदीप, जेठानी आरती और सास झिनकी देवी के नाम शामिल हैं। इस मामले में थाना मुबारकपुर पर मु.अ.सं. 181/2025 धारा 85/108 बीएनएस व 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक निहार नन्दन कुमार द्वारा की जा रही है।
दिनांक 04 मई को प्रभारी निरीक्षक अपने हमराह पुलिस बल के साथ क्षेत्र भ्रमण पर थे, तभी मुखबिर की सूचना पर उन्होंने दोनों वांछित अभियुक्तों को उनके घर ग्राम रसूलपुर से लगभग दोपहर 12:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
1. लक्ष्मी सोनकर पुत्र अच्छेलाल सोनकर
2. झिनकी देवी पत्नी अच्छेलाल सोनकर, निवासी ग्राम रसूलपुर, थाना मुबारकपुर, जनपद आजमगढ़