आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़। थाना निजामाबाद क्षेत्र में नाबालिग युवती को अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
घटना 17 जनवरी की है जब प्रदीप गोड़ पुत्र कमला गोड़ निवासी चकरुल्ला ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया।
21 जनवरी को मुकदमा दर्ज हुआ और विवेचना में धारा 64(1) BNS व 3/4 पास्को एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
07 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर आरोपी को शिवली से गिरफ्तार कर लिया गया।