Breaking News

थाना-दीदारगंज: युवती से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। थाना दीदारगंज क्षेत्र से नाबालिग युवती को बहला-फुसलाकर अगवा कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 17 जनवरी 2025 को वादी की नाबालिग पुत्री को प्रदीप गोड़ पुत्र कमला गोड़ निवासी चकरुल्ला थाना रानी की सराय बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया था। काफी खोजबीन के बाद भी लड़की का पता न चलने पर 21 जनवरी को स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।
थाना दीदारगंज में मु.अ.सं. 18/25 धारा 87, 137(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जिसमें विवेचना के बाद धारा 64(1) BNS व 3/4 पास्को एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
मुखबिर की सूचना पर 07 अगस्त 2025 को उपनिरीक्षक मो. शमशाद खां ने अभियुक्त प्रदीप गोड़ (उम्र लगभग 20 वर्ष) को शिवली से सुबह 8:10 बजे गिरफ्तार कर लिया। अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।



और नया पुराने