आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
आजमगढ़ पुलिस प्रशासन ने जनहित में कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। आदेश जारी होते ही सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, निरीक्षक राजकुमार सिंह को प्रभारी स्वॉट से हटाकर प्रभारी निरीक्षक जीयनपुर बनाया गया है। उपनिरीक्षक जितेन्द्र बहादुर सिंह, जो अब तक थानाध्यक्ष जीयनपुर थे, उन्हें क्राइम ब्रांच भेजा गया है।
अतरौलिया थाना प्रभारी अमित मिश्रा को अब अहिरौला की कमान दी गई है। वहीं अहिरौला थाना प्रभारी प्रदीप कुमार को क्राइम ब्रांच में स्थानांतरित किया गया है।
कप्तानगंज के थानाध्यक्ष देवेंद्रनाथ दूबे को अतरौलिया का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके अलावा बोगरिया चौकी प्रभारी जयप्रकाश को कप्तानगंज थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पुलिस लाइन से जारी इस आदेश को जिले में व्यवस्था को और दुरुस्त करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। इन बदलावों से कई थानों में नई कार्यशैली और नई प्राथमिकताएं तय होंगी, जिससे कानून-व्यवस्था पर सीधा असर पड़ेगा।