आज़मगढ़।
रिपोर्ट: वीर सिंह
सगड़ी/आजमगढ़। ए.आर.एस. पब्लिक स्कूल, गडेरुआ में 19 एवं 20 दिसम्बर 2025 को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव (एनुअल स्पोर्ट्स डे) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक कुमार सिंह एवं विशिष्ट मुख्य अतिथि अमितेश सिंह द्वारा किया गया।
आयोजन का उद्देश्य छात्रों में खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क को बढ़ावा देना रहा।विद्यालय के निदेशक अभिषेक सिंह, उप निदेशक राजकुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रेम शंकर सिंह एवं संचालक विवेक भारद्वाज ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि खेल शिक्षा का अहम हिस्सा हैं और इससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है।
खेल महोत्सव के दौरान कबड्डी, खो-खो, मेकअप रेस, लंबी कूद, शॉटपुट थ्रो, रस्सा-कस्सी, 100 मीटर दौड़ सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। छात्रों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया।
कबड्डी प्रतियोगिता में टैगोर हाउस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेता टीम में कप्तान अंश यादव, आदर्श सिंह, प्रांजल यादव सहित अन्य खिलाड़ी शामिल रहे। छात्राओं की कबड्डी प्रतियोगिता में अवनि सिंह, पल्लवी यादव, अंशिका मौर्या आदि ने शानदार प्रदर्शन किया।
खो-खो में रानी लक्ष्मीबाई हाउस की छात्राओं पल्लवी यादव, रुचि यादव, दिव्या आदि ने प्रथम स्थान हासिल किया। लंबी कूद में आदर्श सिंह ने प्रथम तथा चित्रांश सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब लड़कों में प्रांजल यादव एवं लड़कियों में प्रतीति सिंह को दिया गया।
प्रतियोगिताओं में शिवांगी, ध्रुव, आरोही, आद्वै, श्रृष्टि, सात्विक, अनमोल, अनुराग, शौर्य, राजवीर, हर्ष सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में शिक्षक आदित्य राय, जगदम्बा तिवारी, पुष्पेंद्र सिंह, प्रशांत थापा, अभिजित राय, नंदलाल गिरी, प्रिया राय सहित समस्त शिक्षकों का योगदान रहा। वहीं अभिभावक गण सत्येंद्र मिश्रा, संजीव सिंह, चंद्रभूषण राजभर, रतनेश पाण्डे, रेखा, आकांक्षा जैसवाल, अंजनि आदि की उपस्थिति से कार्यक्रम और भी गरिमामय बन गया।
समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और विद्यालय परिवार ने अगले वर्ष और बड़े आयोजन का संकल्प लिया।