Breaking News

अजमतगढ़ में इसलाह-ए-मुशायरा कॉन्फ्रेंस धूमधाम से संपन्न, देर रात तक गूंजती रही नात और तकरीरें।

आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ (अजमतगढ़): नगर पंचायत अजमतगढ़ में इसलाह-ए-मुशायरा कॉन्फ्रेंस का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक अदबी और रूहानी माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत रात 9 बजे हुई और जलसा करीब रात 2 बजे तक चलता रहा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुफ्ती शहरयार रज़ा (पूर्णिया, बिहार) ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि हज़रत हाफ़िज़ अलहाज अशरफ रज़ा अज़ीज़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम का नेतृत्व हज़रत हाफ़िज़ ओ क़ारी मौलाना मोहम्मद अरशद जमाल ने किया। सहयोग में उसीउल्लाह मजीदी और सोहराब अहमद की अहम भूमिका रही।

नात-ए-पाक की महफिल में सैय्यद हैदर अली और एहसान शाकिर ने अपने कलाम से समा बांध दिया, जिससे पूरा माहौल इबादत और अकीदत में डूब गया।

आयोजन अंजुमन नौजवान-ए-अहल-ए-सुन्नत की ओर से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। जलसे में पहुंचे मुख्य अतिथियों ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि बच्चों को बेहतर तालीम देना समय की सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने मुस्लिम समाज से शिक्षा के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया, ताकि समाज देश की तरक्की और विकास में अपनी मजबूत भागीदारी निभा सके।

कार्यक्रम के दौरान देश में अमन-चैन और खुशहाली के लिए विशेष दुआ भी की गई।

इस मौके पर नगर पंचायत अजमतगढ़ के चेयरमैन अजय साहनी, भाजपा नेता अरविन्द जायसवाल और पारितोष (सैकी) जायसवाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने