आज़मगढ़ (सगड़ी): सगड़ी तहसील क्षेत्र के अराजी देवरा करिखया स्थित त्रिज्या देवी प्राथमिक विद्यालय परिसर में शहीद-ए-आजम का शहादत दिवस बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन बाढ़ पीड़ित संगठन के बैनर तले किया गया, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग और कवि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उनके बलिदान को नमन करते हुए देश के प्रति समर्पण की भावना को दोहराया।
इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में क्षेत्र से आए कवियों ने देशभक्ति, वीरता और बलिदान पर आधारित कविताओं की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा वातावरण राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया।
कार्यक्रम का संचालन नर्वदेश्वर मिश्रा ने किया तथा अध्यक्षता श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने की। इस अवसर पर जगरूप यादव जी, बांकेलाल निषाद, छाबर वर्मा जी, राममिलन यादव जी, कविता सिंगर यादव जी, मास्टर साहब, राजीव मिश्रा, जग रोपण यादव, बंकेला निषाद, नंदेश्वर मिश्रा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दाल सिंगर यादव, राममिलन यादव, जगदीश यादव, राजीव मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीद भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा कार्यक्रम का समापन किया गया।