Breaking News

भव्य वार्षिकोत्सव में झलकी प्रतिभा, मेधावी छात्रों का हुआ सम्मान


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़ (सगड़ी): जनपद के सगड़ी तहसील अंतर्गत हरैया ब्लॉक क्षेत्र के रामगढ़ स्थित बाबू संत प्रसाद राय ग्रुप ऑफ एजुकेशन के प्रांगण में रविवार शाम भव्य वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जो देर रात तक चला। कार्यक्रम में छात्रों की प्रतिभा और उत्साह साफ नजर आया।


कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सगड़ी की पूर्व विधायक वंदना सिंह रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य दीपक राय एवं डायरेक्टर नीरज राय की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

इस अवसर पर विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनका उत्साहवर्धन किया गया।

मुख्य अतिथि वंदना सिंह ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि यहां से शिक्षा प्राप्त कर कई छात्र उच्च पदों पर पहुंचकर देश और समाज की सेवा कर रहे हैं, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। उन्होंने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।


अन्य वक्ताओं ने भी विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर की शिक्षा सराहनीय है, जो बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख रही है।

कार्यक्रम में भाजपा नेता संतोष सिंह टीपू, अरविंद जायसवाल, प्रतीक राय, गौरी राय, चंद्रदेव राय, मदन मिश्रा, दिवाकर राय, राजू राय, सौरभ सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

और नया पुराने