Breaking News

आज़मगढ़ में भाजपा का संगठन मजबूत, जीयनपुर-अजमतगढ़ में मनोनीत सभासदों के नाम घोषित


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह


आज़मगढ़। आगामी 2027 विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। इसी बीच नगर निकायों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी पकड़ और मजबूत करते हुए आज़मगढ़ जिले के विभिन्न नगर पंचायतों में मनोनीत सभासदों के नामों का ऐलान कर दिया है।

जारी सूची के अनुसार नगर पंचायत जीयनपुर से तीन नामों की घोषणा की गई है। इसमें लंबे समय से भाजपा से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ता संतोष जायसवाल को संगठन में योगदान का प्रतिफल मिला है। शासन द्वारा उनकी पत्नी पिंकी जायसवाल को जीयनपुर नगर पंचायत का मनोनीत सभासद बनाया गया है।
इसके अलावा भाजपा नेत्री व सगड़ी की पूर्व विधायिका वंदना सिंह के करीबी माने जाने वाले दिनेश पाठक को भी सभासद नामित किया गया है। वहीं राजेश सिंह का नाम भी सूची में शामिल है।

वहीं नगर पंचायत अजमतगढ़ से भी तीन मनोनीत सभासदों के नाम घोषित किए गए हैं। इनमें राधेश्याम कनौजियारेखा सिंह और बजरंगी प्रसाद गुप्ता को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नामों की घोषणा होते ही संबंधित क्षेत्रों में समर्थकों के बीच उत्साह का माहौल देखने को मिला। जगह-जगह बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया है।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा द्वारा स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं को इस तरह जिम्मेदारी देना 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को और धार देने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।

और नया पुराने