Breaking News

सुभासपा की हुंकार: जीयनपुर महारैली से पहले राजभर का सपा पर हमला, बोले—आजमगढ़ का ‘गढ़’ टूटेगा


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

आजमगढ़। आगामी 29 मार्च को जीयनपुर में प्रस्तावित सुभासपा की महारैली की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कार्यकर्ताओं के साथ रणनीतिक बैठक की। स्थानीय नेताओं द्वारा आयोजित ‘चाय पर चर्चा’ कार्यक्रम में पहुंचे राजभर का कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया।

मीडिया से बातचीत में राजभर ने समाजवादी पार्टी के ‘एमवाई समीकरण’ पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सपा आजमगढ़ को अपना गढ़ मानती है, लेकिन इस बार जनता यह भ्रम तोड़ देगी। उन्होंने दावा किया कि सगड़ी समेत पूरे जिले में एनडीए गठबंधन की जीत सुनिश्चित है।

अखिलेश यादव की स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा, “वह शंकराचार्य नहीं, बल्कि सपा के नेता हैं।” उन्होंने 1990 की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि सपा सरकार के दौरान ही शंकराचार्य पर लाठीचार्ज हुआ था।

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह के ‘एक्का-बक्का’ वाले बयान पर पलटवार करते हुए राजभर ने कहा कि सुभासपा पूरी तैयारी के साथ मैदान में है और उन्हें किसी से सीख लेने की जरूरत नहीं है।

राजभर ने यह भी स्पष्ट किया कि पंचायत चुनाव अपने तय समय पर ही कराए जाएंगे।

इस मौके पर विवेक प्रजापति, दीपक प्रजापति, विपिन प्रजापति, शशिकांत रजक, विशाल रावत, गोविंद प्रजापति, राजकुमार राजू, प्रेम सोनकर, खटालु सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और नया पुराने