Breaking News

पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई, एसएसपी ने सुनी फरियादियों की समस्याएं


आज़मगढ़।

रिपोर्ट: वीर सिंह

अधिकारियों को शिकायतों के निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

आजमगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में मंगलवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। जनसुनवाई में अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह भी मौजूद रहे।

जनसुनवाई के दौरान फरियादियों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न प्रकरणों को अधिकारियों ने ध्यानपूर्वक सुना। संबंधित अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया गया कि शिकायतों के निस्तारण में पूरी पारदर्शिता बरती जाए और पीड़ित पक्ष को प्रभावी न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान तथा पुलिस के प्रति जनविश्वास को मजबूत करने के लिए लगातार प्रयासरत है।

और नया पुराने