आज़मगढ़।
सरायमीर ।
समाधान दिवस के मौके पर थाना सरायमीर में जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी पहुंचकर जनता से रूबरू हुए । जिलाधिकारी चन्द्र भूषण सिंह ने सर्वप्रथम बैठक में उपस्थित सभी रोजेदारों को आने वाले अलविदा जुमा और ईद की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उसके बाद प्रधानों को विकास का पाठ पढ़ाते हुए विवाद से दूर रहने को कहा।उन्होंने कहा कि अगर प्रधान चाहे तो पिछड़े से पिछड़े गांव को माडल गांव बना सकते हैं क्योंकि मनरेगा , मिड डे मील एवं स्वच्छता समिति जैसी चालीस समितियों के प्रधान अध्यक्ष होते हैं ।वह पक्ष विपक्ष के जमीनी विवाद से दूर रहकर सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं पर इमानदारी से कार्य करके अपने गांव को एक माडल गांव बना सकते हैं सभी प्रधानों को निर्देश देता हूँ कि जिसके गांव में में राशन की दुकान प्रस्तावित नही हुई है उसका 30 जून 017 तक प्रस्ताव कर लें अगर वह नही कर सकते हैं तो मुझको लिखकर दें मैं अधिकारी भेज कर राशन की दुकान नियुक्ति कर दूंगा। हर प्रधान सन् 2011 की जनगणना के अनुसार गांव 74 प्रतिशत लोगों राशन दिलाने का कार्य करें उसमें किसी भी तरह का भेदभाव नहीं करें अगर जिन प्रधानों के द्वारा सही प्रकार से कार्य नही किया गया तो उन्होंने बर्खास्त करने की नोटिस जारी की जाएगी। आगे उन्होंने प्रधानों को बीएचएनड , बीएचएचएस के कैंप में हर माह की 5, 15 , 25 तारीख को पहुंचने और आशा बहु के द्वारा गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों को पोष्टहार दिलाना सुनिश्चित करने को ।जिलाधिकारी ने उपस्थित प्रधानों से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के सम्बन्ध में पूछा तो किसी ने नही बता पाया उस उन्होंने कहा कि सभी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रधान स्वयं रखें सचिव के ऊपर निर्भर नहीं रहें। उसके बाद पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने सरायमीर कस्बा और इसके क्षेत्र के लोगों की सराहना करते हुए कहा कि इस थाना क्षेत्र के लोग बहुत ही समझदार एवं आपस में भाईचारा बनाए रखने वाले लोग हैं क्योंकि एक वर्ष पूर्व निजामाबाद थाना क्षेत्र के खुदादादपुर गांव में में दंगा हो गया था परन्तु सरायमीर में उसका कोई प्रभाव नहीं पड़ा था। पूर्व में पीस कमेटी के बैठक में कही गई समस्याओं के सम्बन्ध में पूछते हुए कहा कि आप लोग शान्तिपूर्ण ढंग से अलविदा जुमा एंव ईद का त्यौहार मनाए हम और हमारा पूरा प्रशासन आपके सहयोग में हर समय उपलब्ध रहेगा । अखिर में सीओ फूलपुर एस. के. सिंह और थानाध्यक्ष रामनरेश यादव ने बैठक में आए हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया। समाधान दिवस के मौके पर कुल13 प्रार्थना पत्र आए जिसमें से तीन का निस्तारण हुआ। इस अवसर पर ग्रामीण एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह , तहसीलदार फूलपुर हेमंत कुमार गुप्ता , नगर पंचायत अध्यक्ष राम प्रकाश यादव, डाक्टर मोहम्मद अलीम , शादाब अहमद उर्फ मिस्टर, गजराज यादव, अखिलेश जयसवाल , हेटलर , रामनयन , मोहम्मद कलीम, मास्टर मोहम्मद तारिक , सतीश कुमार सोनी, राजेश यादव , एहसान व क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़