आज़मगढ़।
सगड़ी।
जीयनपुर थाना पर समाधान दिवस में सैकड़ों की संख्या में महिलाओं ने पहुंच कर नाला व बाहा पर हुए अतिक्रमण की समस्या उठाई ।
समाधान दिवस पर बैठे हुए उपजिलाधिकारी रविरंजन को अपनी समस्या बताई ग्राम सभा अमुआरी की सैकड़ों महिलाओं ने नाली की समस्या पर प्रार्थना पत्र दिया व साथ ही धमकी का भी आरोप लगाया उन्होंने लेखपाल द्वारा पैमाइस के उपरांत वाहा निर्माण को रोके जाने व जिससे नाली के पानी की समस्या उत्पन्न होने की तरफ ध्यान खींचा वहीं प्रशासन ने समस्या के समाधान हेतु तुरंत ही लेखपाल व हलके के दरोगा को भेज समाधान हेतु प्रयास करने को कहा जिससे ग्रामीणों के नाली का पानी बह सके इस अवसर पर उषा देवी , चमेली , बदामी , बहादुर , ओमप्रकाश , राजन , बिरजू , सरोज आदि मुख्य रुप से उपस्थित रही ।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़