Breaking News

बेदखली आदेश पर पोखरे से हटाया गया अतिक्रमण।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

शासन का चला बुल्डोजर हटाया गया पोखरे की जमीन से लैट्रिन व चारदिवारी ।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बनावे में स्थित आबादी के बीच पोखरी पर 50 वर्ष से पोखरे पर अवैध अतिक्रमण कर पाटा जा रहा था जिस पर लेखपाल के 15 सी की रिपोर्ट के उपरांत तहसील न्यायालय द्वारा बेदखली के आदेश पर गाटा संख्या 188 में स्थित पोखरे की जमीन को शासन द्वारा जेसीबी लगाकर हटाने का कार्य किया गया पोखरे की जमीन कुछ लोगों द्वारा चारदीवारी व लैट्रिन व मिट्टी डालकर अतिक्रमण किया गया था जिसको आज प्रशासन ने हटवाने का कार्य किया । अतिक्रमण करने वालों में हरिश्चंद्र पुत्र रघुवीर .005 , चंद्रिका पुत्र बुद्धू . 006 हेक्टेयर , रईस पुत्र झिनक .005 हेक्टेयर , लालजी पुत्र दशरथ .005 हेक्टेयर , सुलेमान पुत्र सफी .006 हेक्टेयर  व झिनक पुत्र बुद्धू .008 हेक्टेयर पोखरे की जमीन पर अतिक्रमण किया गया था जिस पर उप जिलाधिकारी सगड़ी रविरंजन व तहसीलदार हीरालाल द्वारा मौके रौनापार थाना की फोर्स लेकर अतिक्रमण हटाया गया वहीं बिलरियागंज थाना क्षेत्र में स्थित विजयापार  ग्राम सभा में स्टेट नाली के ऊपर दीवाल बनाकर एक बिस्वा अतिक्रमण किया गया था जिस पर लेखपाल द्वारा 15 सी की रिपोर्ट लगाने के उपरांत बेदखली आदेश पर राजस्व निरीक्षक सूबेदार यादव व बिलरियागंज एसएसआई दिग्विजय नाथ तिवारी ने बिजली यादव पुत्र कोमल यादव द्वारा किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटवाया ।
वहीं बनावें में मुख्य रूप से उप जिलाधिकारी रविरंजन , तहसीलदार हीरालाल , नायब तहसीलदार मनीष , लेखपाल दीपक , राजस्व निरीक्षक हरिहर प्रसाद , उमा शंकर लाल , संतोष , लालजी , आशीष , रामलखन  मौके पर उपस्थित रहे ।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.in

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

   

और नया पुराने