Breaking News

नही हो पाई सड़कों की मरम्मत, किसी अधिकारी ने नही ली सुध।

मऊ।

जी हां आप जो यह रोती बिलखती सड़क का नजारा देख रहे हैं यह किसी अति पिछडे गांव की नही बल्कि मऊ जनपद की नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 सहादतपुरा की है यह सड़क नगर के सारहू चौकी से एन एच 29 को क्रास कर
चन्द्रा पब्लिक स्कूल होते हुए नगर से काफी गांवों को जोडती है इस सडक ऩगर के दो मुख्य स्कूलों के 4-6 चक्कराें में कम से कम सैकड़ों स्कूली बसें दिन भर धमाल चौकड़ी मचाये रखती है इस संबंध में और कुछ अन्य समस्याओं को लेकर पूर्व जिलाधिकारी वैभव जी को लगभग 9माह पूर्व लिखित शिकायत की गयी थी पर आदेश के बाद उस शिकायत को प्रशासन ने नजरअंदाज कर दिया मुख्य मंत्री योगी जी के आने के बाद 15 जून तक सभी सडकों के गडढा मुक्त होने के एलान से कुछ आस जगी पर आस जस की तस बनी रही और आज 17 जून को भी इस बदनसीब व बदहाल सड़क की सुधि न लेकर योगी जी के एलान को ठेंगा दिखाने में जिला प्रशासन व नगरपालिका कामयाब रही।

संवाददाता-धनंजय दूबे

मऊ ब्यूरो

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.in

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                               ब्यूरो मऊ

और नया पुराने