Breaking News

रोजा़ इफ्तार पार्टी मे दिखा गंगा जमुना तहजीब का नजारा।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत जीयनपुर के चेयरमैन खुरमुल्ली गुप्ता द्वारा रोजा़ इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया।सामुहिक रोजा़ इफ्तार पार्टी का आयोजन जीयनपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के आवास पर सम्पन्न हुआ।जहां हजारों की संख्या में पहुंचे हिन्दू मुस्लिम भाईयों ने एक साथ बैठकर रोजा़ खोला और गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल पेश किया।इस दौरान रोजा़ इफ्तार पार्टी में बसपा पार्टी के अलावा अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े हुए कई लोग मौजूद रहे।वहीं व्यापारी,पत्रकार, चिकित्सक से लेकर साथ ही आमजन के साथ गरीब परिवारों की संख्या भी खूब रही। जिसमें हिंदू व मुस्लिम धर्मों को मानने वाले काफी संख्या में मौजूद रहे सभी एक साथ दस्तरखान पर बैठकर जुम्मे की आजान का इंतजार करते रहे जैसे ही अजान सुनी रोजेदारों के साथ ही हिंदुओं नेभी खजूर खाया उसके बाद लोगों ने इफ्तार पार्टी के अन्य लजीज व्यंजनों का लुप्त उठाया इफ्तार पार्टी के आयोजक नगर अध्यक्ष खुरमुल्ली गुप्ता ने कहा की रोजेदारों को इफ्तार पार्टी आपसी सौहार्द वह भाईचारे को मजबूत बनाता है क्योंकि ऐसे आयोजनों से मुस्लिम भाइयों के साथ ही हिंदू भाइयों का समावेश होता है जो रिश्ते को और भी मजबूत बनाता है। उन्होंने इफ्तार पार्टी मैं आने वाले सभी का स्वागत किया और साथ ही इसके लिए धन्यवाद भी दिया।इस अवसर पर रामवृक्ष गौतम, रमेश कुमार, सलीम, रिजवान मेहंदी, हकीमुल्ला, लालू सोनकर, अकरम, कम्बर जफर, सरफराज खान, रामकेवल गुप्ता, एकलाख अहमद, ज्ञानेंद्र मिश्रा, प्रदीप तिवारी, शीवधान चौरसिया, दिनेश पाठक, भाने यादव, मुन्ना यादव, मन्नूलाल जायसवाल, चन्द्र जित यादव,संजय तिवारी, इम्तियाज अहमद, महताब आलम, प्रेमशंकर शंकर यादव, शाहिद खान,मनीष चौरसिया,मतलूब आलम, जीतबहादुर, प्रमेश्वर राजभर,आदि लोग मौजूद रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

   

और नया पुराने