आज़मगढ़।
मुबारकपुर ।
रमजानुल मुबारक का 27वां दिन होते ही रोजेदारों की इफतार पार्टी का दौर शुरू हो गया है। इसी क्रम में मुबारकपुर नगर के पुराखिजिर मुहल्ले में स्थित सालेहा साईबर कैफे पर रोजा इफतार का आयोजन शुक्रवार की शाम किया गया। जैसे ही इफतार का समय हुआ मस्जिदों से अजान की सदायें गूंजी। लोगों ने खजूर से रोजा इफतार कर लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया। इस दौरान मौलाना मुहम्मद जावेद चिश्ती ने कहा कि रमजानुल मुबारक महीना गरीबों मजलूमों की सहायता व नेक कार्यां के लिए विशेष है। हर इंसान को अपने आस पड़ोस के लोगों पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है ताकि वह भूखे न रह जायें।
इस अवसर पर मौलाना रहमतुल्लाह मिस्बाही, मुख्तार अहमद जे, काजी मुहम्मद इद्रीस अंसारी, काजी अजीजुर्रहमान अंसारी, हाफिज रेयाज अंसारी, तहजीब अनवर अंसारी, अनवर अली, मुहम्मद शकेब अनवर अंसारी, दिनेश मौर्या, अभिमन्यु शर्मा, नोमान अहमद अंसारी, कलीम आजमी, राजु यादव, प्रदीप कुमार मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, हबीब अशरफ, जफर खालिद, इरशाद अहमद, अरशद, जमशेद अहमद अंसारी, मुकर्रम अंसारी आदि मुख्य रूप से शामिल थे।
रिपोर्ट- मो० शाकेब
ब्यूरो आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.in
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़