श्रावस्ती।
श्रावस्ती ब्यूरो प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट-
श्रावस्ती।पुलिस अधीक्षक विजय ढ़ुल द्वारा थाना सोनवा का वार्षिक निरीक्षण किया गया। थाना कार्यालय के रजिस्टरों/अभिलेखो तथा मालखाना का निरीक्षण किया गया। तत्पश्चात थाना परिसर, आरक्षी आवास/बैरिक, भोजनालय आदि का निरीक्षण किये।थाना प्रभारी को अपने देख-रेख में थाना परिसर की साफ-सफाई व कार्यालयों के अभिलेखों का रख-रखाव कराने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के उपरान्त ग्राम चौकीदारों से वार्ता किये, उनको बताया गया कि वे अपने कर्तव्य के प्रति सजक रहे तथा अपने-अपने क्षेत्र की घटनाओं से थाना प्रभारी को समय से अवगत कराये, जिससे क्षेत्र में होने वाली अप्रिय घटानो पर समय रहते अंकुश लगया जा सके तथा ग्राम चौकीदारो के समस्यों को भी सुना गया तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो श्रावस्ती