श्रावस्ती।
श्रावस्ती ब्यूरो प्रदीप गुप्ता की रिपोर्ट-
श्रावस्ती।आज विधायक असलम राइनी ने धरनास्थल पर पहुंचकर शिक्षामित्रों से ज्ञापन लिया और सभी शिक्षामित्रों से धैर्य बनाएं रखने की अपील की तथा शिक्षा मित्रों को पूरा आश्वासन दिया कि मैं उनका अधिकार उनको दिलाकर ही रहूंगा चाहे मुझे लखनऊ से दिल्ली तक हंगामा क्यों ना करना पड़े भिनगा विधायक ने यह भी कहा कि शिक्षामित्रों का अधिकार मैं अवश्य दिलाऊंगा और उनकी इस लड़ाई में हमेशा सबसे आगे नजर आऊंगा
विधायक असलम राइनी ने कहा कि शिक्षामित्रों के साथ इतना बड़ा अन्याय एक सोची समझी साजिश है और मैं इनकी लड़ाई लड़ता रहूंगा जब तक के इनको इंसाफ नहीं मिल जाता है तब तक मैं इनके साथ हूँ।
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो श्रावस्ती