Breaking News

ग्रामीणों ने भैस चोर को धुन किया पुलिस के हवाले ।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

भैस चोरी घटना को पुलिस ने लिया गम्भीरता से की कार्यवाही ।

सगड़ी जीयनपुर कोतवाली थाना क्षेत्र मे भैंस चोरी की घटना आए दिन घटीत होती है जिससे ग्रामीण परेशान हो पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया ।
किँतु आज देर रात अजमतगढ के सुभाष नगर में भैंस चोरी करते हुए लोगों ने भैंस चोर को पकड़ लिया ग्रामीणों ने भैस चोर  को पीटने के उपरांत पुलिस के हवाले किया ।
वंसराज चौहान पुत्र भीम्मल चौहन  निवासी इमिलिया थाना जीयनपुर व वनवासी देवी पत्नी राजेन्द्र यादव निवासी चंगईपुर थाना जीयनपुर , जगदीश यादव पुत्र सतिराम यादव निवासी फरीदपुर थाना जीयनपुर की भी भैस घर से गायब थी जैसे उन्हें पता चला कि अजमतगढ में सुभाष नगर निवासी रामविलास यादव पुत्र पखंडी यादव की भैस देर रात चोरी करने के प्रयास में आए तीन चोर पकड़े गए हैं सभी लोग थाने पर जुट गए व उनके विरुद्ध तहरीर दी  जिस पर कोतवाल संतलाल यादव ने कहा कि वह चोरी की घटना को हल्का प्रभारी अरविंद तिवारी तुरंत जांच कर कारवाई करें वही पकड़े गए लोगों में महताब पुत्र मुख्तार निवासी कुरेश नगर थाना जीयनपुर ,  आरिफ पुत्र मोहम्मद इस्माइल निवासी रसूलपुर थाना मुबारकपुर व सूफियान पुत्र मुस्तफा निवासी चुनुगपार  थाना जीयनपुर को ग्रामीणों ने पकड़ कर पीटा व पुलिस के हवाले किया साथ ही ग्रामीणों का कथन था कि 3 चोर पकड़ लिए गए वही चार चोर भागने में सफल रहे ।
वहीँ उनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उपयुक्त धारा में जेल भेज दिया गया ।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

            

और नया पुराने