Breaking News

दुकान के शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान की चोरी।

आज़मगढ़।

सरायमीर थाना क्षेत्र के कस्बा मे मेन रोड पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक की दुकान के शटर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सामान पर हाथ साफ किया ।मो. आलम पुत्र मो. हनीफ ग्राम राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर के निवासी की कस्बा सरायमीर के नई बाजार मोहल्ला के मेन रोड पर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है प्रतिदिन की भांति 20 जुलाई 017 की शाम लगभग नौ बजे दुकान बन्द करके घर चला गया 21 जुलाई 017 शुक्रवार की सुबह सात बजे दुकानदार आलम ने दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा कि शटर में लगा दोनों ताला टूटा हुआ है जब वह शटर उठा कर अन्दर जाकर देखा तो सभी सामान फैला हुआ था उसमें से 12 एल. सी.डी. टीवी , एक वाशिंग मशीन ,5 सेविंग पंखा , एक फर्राटा पंखा सभी कीमत 149700/= रूपये है जिसको अज्ञात चोरों उठा ले गए। पीड़ित ने चोरी के सम्बंध में थाना में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मुकदमा अपराध संख्या 148/17 धारा 457, 380 आईपीसी के अन्तर्गत मुकदमा दर्ज कर चोरों की धड़पकड़ चालू कर दी। थानाध्यक्ष सरायमीर राम नरेश यादव ने कहा कि जल्द से जल्द सभी चोरों को गिरफ्तार कर सामानों को बरामद कर लिया जाएगा।

रिपोर्ट- मोहम्मद यासिर
ब्यूरो आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

      

और नया पुराने