Breaking News

पोखरे से अतिक्रमण हटवाया प्रशासन ने।

आज़मगढ़।

सगड़ी ।

सगड़ी तहसील क्षेत्र में योगी शासनकाल के दौरान अतिक्रमण पर अभियान चलाकर कार्यवाही करने का दौर चल रहा है जिसके अंतर्गत आज तहसील प्रशासन द्वारा रसूलपुर गांव में पोखरी पर से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया गया गाटा संख्या 77 रकबा  1620 हेक्टेयर पर गांव के ही कयूम पुत्र मजीद व सोम्मर पुत्र केरा राजभर द्वारा 40 साल से कब्जा कर खेती का कार्य किया जा रहा था जिस पर बेदखली आदेश के उपरांत तहसील प्रशासन ने जेसीबी लेकर पोखरी पर से अतिक्रमण हटवाने का कार्य किया व पोखरे की खुदाई करवाई इस अवसर पर तहसीलदार हीरालाल नायब तहसीलदार मनीष कुमार विश्वकर्मा सहित पुलिस बल वह लेखपाल अतिक्रमण हटवाने में लगे रहे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           

और नया पुराने