आज़मगढ़।
सगड़ी ।
तीन साल के बच्चे की करेंट से मौत ।
सगड़़ी जीयनपुर थाना क्षेत्र के अजमतगढ़ नगर में तीन साल के बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई ।
कृष्णा उर्फ़ गोलू पुत्र लल्लन साहनी नगर पंचायत अजमतगढ के गौरी शंकर नगर वार्ड नं0 9 मैं रहता था आज सुबह 9:00 बजे अपने घर पर खेल रहा था घर पर ही लगे चैनल गेट को पकड़कर चढ़ने की कोशिश कर रहा था चैनल गेट की बगल में बिजली का बोर्ड लगा हुआ था बिजली तार कहीं से चैनल से सटा हुआ था जिसमें करेंन्ट होने के कारण उसमें बिजली उतर आई जिससे गोलू ने जैसे ही चैनल गेट को पकड़ा वह उससे चपक गया व मौके पर ही उसकी मौत हो गई । लल्लन साहनी के पास पांच पुत्रियां हैं सबसे छोटा पुत्र कृष्णा उर्फ़ गोलू जो काफी मन्नौती के उपरांत पैदा हुआ था छोटी ही उम्र में चल बसा उसके परिवार में माता व पांच बहनों का रो रो कर बुरा हाल था वही परिवार वालों द्वारा बच्चे के शव को दफन कर दिया गया।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़