Breaking News

हूटर लगी गाड़ी से अवैध् शराब कारोबारी से फर्जी इंस्पेक्टर बन की वसूली ।

आज़मगढ़।

सगड़ी ।

फर्जी इंस्पेक्टर को ग्रामीणों ने पकड़ कर जमकर धुनाई कर किया पुलिस के हवाले ।

सगड़़ी रौनापार थाना क्षेत्र में  फर्जी इस्पेक्टर बन अवैध शराब कारोबारी से वसूली करने वालों को ग्रामीणों ने पकड़ कर धुना व किया पुलिस के हवाले ।
राम समु्झ पुत्र दहारी बैजा बारी गांव में जो अवैध दारू बेचने का कार्य पूर्व में करता था के यहां तीन - चार दिन पहले हूटर लगे जिप्सी गाडी से  चार लोग अपने को इस्पेक्टर बताते हुए पहुंच कर उसके घर में जांच पड़ताल की व उससे 5000 रुपए वसूले  शुक्रवार की रात में चारों व्यक्ति दुबारा वसूली हेतु उसके घर पहुंचे जिस पर ग्रामीणों ने शक किया व उन्हें पकड़ कर पीटा तथा पुलिस के हवाले किया ।
जिनमें  शिव चंद गुप्ता पुत्र अज्ञात निवासी देवाराखासराजा , अखिलेश पुत्र तन्हकु यादव निवासी रौनापार , शंभू पासवान पुत्र चंद्रभान पासवान निवासी ओढरा सलेमपुर , राहुल राम पुत्र लालू निवासी बैजाबारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर पुछताछ कर रही हैं।वही थाना प्रभारी का कहना है कि यह मामला संदिग्ध लग रहा है इसको कई बिंदुओं पर जांच किया जा रहा है वहीं उन्होंने बताया कि यह मामला फर्जी है चुनावी रंजिश के वजह से यह लोग रात को 9:00 बजे के करीब दावत खाने जा रहे थे कुछ गांव के लोग इन को पकड़कर फर्जी तरीके से दिखाने लगे कि यह लोग आबकारी विभाग के इंस्पेक्टर बन कर हमसे वसूली करने आए थे। वही गिरफ्तार चारों व्यक्तियों ने हाजीपुर महा प्रधान सपा नेता सूर्यभान यादव का नाम लिया किंतु सपा नेता सूर्यभान यादव ने कहा कि हमें फर्जी फंसाने के लिए नाम लिया जा रहा है । वही महा प्रधान ने कहा की चुनावी रंजिश की वजह से हमारे कुछ खास लोग मनगढ़ंत कहानी बनाकर यह मामला बनाया है यह पूरी तरह निराधार वह गलत है।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

           

और नया पुराने