Breaking News

अहमद पटेल के गुजरात राज्यसभा की सीट जीतने पर कांग्रेसियों में हर्ष , बांटी मिठाई।

आज़मगढ़।

मुबारकपुर।

आजमगढ़ 10 अगस्त 2017। मुबारकपुर नगर के मुहल्ला पुरारानी स्थित कपुरा शाह दिवान की बाग में गुरुवार को प्रातः 10ः00 बजे बैठक कर गुजरात राज्यसभा की सीट जीतने पर कांग्रेसियों हर्ष व्यक्त किया और विजयी अहमद पटेल को बधाई दी। हर्ष में मिष्ठान का वितरण करने के साथ-साथ पटाखे भी दागे गये। बैठक में अहमद पटेल की जीत पर चर्चा चली और संगठन को मजबूत और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे नगर अध्यक्ष मुख्तार अहमद जे ने कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी के छलावा को जान चुकी है। केन्द्र व प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आरएसएस के इसारे पर नाच रही है और देश में जाति, धर्म के नाम पर नफरत की राजनिति करके देश को टुकडों-टुकडों में बांट रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के मंसूबे को कभी सफल नही होने देगी। उन्होंने आगे यह भी कहा कि आल इण्डिया कांग्रेस पार्टी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर पत्थर मारकर हमला करना भाजपा की संकीर्ण मानसिकता को जाहिर करती है। अब कांग्रेस आने वाले लोक सभा चुनाव में कांग्रेस पूरी दमदारी के साथ उतरेगी और देश में अगली सरकार कांग्रेस की बनेगी। अल्पसंख्यक (प्रदेश) कोआर्डिनेटर सबीहा अंसारी ने भी बैठक को भी सम्बोधित किया। अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुये देश के प्रति समर्पण भावनाओं से काम करने के लिये संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष सहित काजी मुहम्मद सिद्दीक, मकबूल अहमद, रईस अहमद, हकीम अब्दुर्रहमान, मुख्तार मंसूरी, जमालुद्दीन, हयात अली, मसूद अहमद अंसारी, मुख्तार कुरैशी, सेराज अहमद, जैनुल हक, जकी, हाजी अस्मतुल्लाह, अब्दुल हन्नान, फजलुर्रहमान, चन्द्रशेखर सिंह, अबूल हसन, अब्दुल गनी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।
अध्यक्षता मुख्तार अहमद जे व संचालन मसूद अहमद अंसारी ने किया।

रिपोर्ट- शकेब अंसारी

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                                   आज़मगढ़।

       

और नया पुराने