आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर में बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में लगातार तीन दिन तक बढ़ाओ होने के बाद आज सुबह से स्थिर हो गई है नदी तट क्षेत्रों में कुछ जगह खेती और जमीन भी काट रही है उरदिहा, अचल नगर देवारा, देवारा भिक्षुक, दास मुरारी का पूरा, त्रिलोकी का पूरा, आदि जगहों पर नदी किसानों की खेती योग्य जमीन काट रही है अब तक कुल सैकड़ों बीघा जमीन नदी काट चुकी है देवारा खास राजा, चक्की हाजीपुर ,बाबा बुढ़न पत्ती, अभ्भनपट्टी, मानिकपुर ,बगहा, सोनोरा ,मंझनपुर ,माधव का पूरा, आदि दर्जनों गांव के संपर्क मार्ग पर पानी होने से आवागमन बाधित है सरकारी नाव चक्की हाजीपुर में तीन शाहडीह, में अभी तक एक नाव लगाई गई है मानिकपुर, सोनोरा, में सरकारी नाव अभी तक नहीं लगाई गई हैं जिससे लोगों को आवागमन के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है लोग कमर से ऊपर पानी में पैदल होकर आवागमन कर रहे हैं तो वहीं सर पर जरूरत के सामानों को भी ले जा रहे हैं जिससे काफी रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी के लिए परेशानी हो रही है रोज सामानों की खरीदारी नहीं हो पाती है जिससे खाने पीने की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाती है शाहडीह, में केवल एक ही सरकारी नाव लगाए जाने से बाका बुढ़न पट्टी गाव के बांके ,मुन्नू ,सुभगा, कमलेश्वर ,श्री राम, राम समुझ, नंदलाल ,गामा बदन ,आदि लोगों का कहना है कि 4 गांव की लगभग 8,000 आबादी का आवागमन है एक नाव पर्याप्त नहीं है लगभग 2 किलोमीटर पानी से होकर नाव से जाना पड़ता है जिससे घंटो लग जाता है और नाव के लिए कई घंटों इंतजार भी करना पड़ता है खरैलिया से सोनौरा मार्ग पर सोनौरा, मुराली का पुरा,त्रिलोकी का पुरा,माधो का पुरा,धुसवा,झगरहवा, आदि गांवों के लोगो का आवागमन होता है।अभी तक सरकारी नाव नही लगाई गयी हैं।स्कुली बच्चों की पढ़ाई बाधित होती हैं।पशु पालकों के लिए हरे चारे की समस्या है। धान,गन्ना, ज्वार, बाजरा कि फसल बाढ़ के पानी मे बरबाद हो रही हैं।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़