आज़मगढ़।
सगड़ी।
सगड़ी क्षेत्र के उत्तरी छोर में बहने वाली घाघरा नदी से सटे हैदराबाद, इस्माइलपुर, बेलहिया, अजगरा, सोनौरा, अभनपत्ति, मानिकपुर, नैनीजोर, मसूरियापुर, सादड़ी, भदौरा करन , हाजीपुर, बुढ़न पट्टी, देवारा खास, चक्की हाजीपुर, गांगेपुर, महुला आदि गावँ बाढ़ से प्रभावित हैं, जिससे वहाँ का जनजीवन अस्त व्यस्त है।
नदी तट क्षेत्रों में कुछ जगह किसानों की खेती योग्य जमीन काट रही है अब तक कुल सैकड़ों बीघा जमीन नदी काट चुकी है। दर्जनों गांव के संपर्क मार्ग पर पानी होने से आवागमन बाधित है , लोग कमर से ऊपर पानी में पैदल होकर आवागमन कर रहे हैं तो वहीं सर पर जरूरत के सामानों को भी ले जा रहे हैं जिससे काफी रोजमर्रा के सामानों की खरीदारी के लिए परेशानी हो रही है रोज सामानों की खरीदारी नहीं हो पाती है जिससे खाने पीने की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाती है, स्कुली बच्चों की पढ़ाई बाधित होती हैं।पशु पालकों के लिए हरे चारे की समस्या है। धान,गन्ना, ज्वार, बाजरा कि फसल बाढ़ के पानी मे बरबाद हो रही हैं।
राहत और बचाव कार्य प्रशासन की तरफ से मदद भी मुहैया कराई गई है पर इस मदद का आपेक्षित लाभ पीड़ितों को नहीं मिल पा रहा है।
रिपोर्ट- अवन तिवारी
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़