आज़मगढ़।
सगड़ी।
स्थाई हल हेतू भारत सरकार व नेपाल आपस में वार्ता कर रहे।
जात मजहब के स्थान पर किसान नौजवान आम आदमी को दिया स्थान।
सगड़ी तहसील क्षेत्र के देवरानचल में बाढ़ प्रभावितों को राहत वितरण व मृतक परिवारों को चार लाख का चेक वितरित करने के उपरांत मुख्यमंत्री ने अपने 10 मिनट के संबोधन में जहां हर पहलू पर प्रकाश डाला और कहा कि प्रदेश के 25 जनपदों में बाढ़ का कहर है। जिस प्राकृतिक आपदा को पूरी तरह से नियंत्रण नहीं किया जा सकता किंतु बेहतर आपदा प्रबंधन से जन धन हानि को रोका जा सकता है, जनता को बाढ़ के स्थाई हल निकालने हेतु भारत सरकार निरंतर नेपाल सरकार से वार्ता कर हल निकालने का प्रयास कर रही है, उन्होंने विश्वास जताया की वार्ता के उपरांत स्थाई हल निकल सकेगा।
नेपाल से छोड़ा जाने वाले पानी से घाघरा, गंडक, राप्ती आदि नदियों द्वारा व्यापक जन धन की हानि होती है। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक जनपद में प्रभारी मंत्री नियुक्त किए गए हैं जो यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि राहत प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाई जाए इसके लिए उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता व अनुसांगिक संगठनों से भी अपील की कि- देंखे व् प्रत्येक व्यक्ति को लाभ पहुंचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि- बाढ़ प्रभावित प्रत्येक जनपदों में जा रहा हूं राहत शिविरों में आपदा से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति की सहायता हमारी सरकार की व्यवस्था में सम्मिलित है ।
उन्होंने पूर्व सरकारों पर भी निशाना साधते हुए कहा कि- हम ने जनता को सीधे लाभ पहुंचे इसके लिए लीकेज को रोकने का कार्य किया पीड़ित व्यक्ति के खाते में सीधे धन पहुंचे इसकी व्यवस्था की जन हान पर सरकार द्वारा चार लाख रुपए व मकान क्षतिग्रस्त होने पर 95 हजार व कच्चा मकान क्षतिग्रस्त होने पर प्रधानमंत्री आवास हेतु लाभार्थी सुनिश्चित किया गया। लंच पैकेट में 10 किलो आटा 10 किलो चावल रिफाइन तेल मसाला माचिस जिसको युद्ध स्तर पर प्रत्येक प्रभावित व्यक्ति को पहुंचाने का प्रयास है जिसको पूरा करना कठिन है, किंतु प्रबंधन द्वारा राहत प्रदान की जा सकती है मुख्यमंत्री ने प्रत्येक बाढ़ प्रभावित व्यक्ति के प्रति संवेदना व् सहानुभूति व्यक्त की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि- पूर्व की सरकारों में जाति मजहब का स्थान था किंतु हमारी सरकार में किसान नौजवान व आम आदमी ने स्थान ले लिया है, उन्होंने भूमाफियाओं अपराधियों को चेताया और कहा कि भू-माफिया स्वयं कब्जा छोड़ दे नहीं तो 2 महीने बाद सरकार द्वारा उनकी जमीन भी छीन ली जाएगी, वहीं कहा कि अपराध जिस भाषा में समझे उसे उस भाषा में समझाने का निर्देश दिया जा चुका है इस कार्यक्रम का संचालन देवेंद्र सिंह ने व् अध्यक्षता वर्तमान सांसद नीलम सोनकर ने किया जिसमें मुख्य रूप से घनश्याम सिंह पटेल नरेंद्र सिंह राकेश राय प्रदेश अध्यक्ष हिन्दू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश राय अरविंद जैसवाल जय प्रकाश पांडे मनीष मिश्रा रमाकांत यादव पंकज सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़