Breaking News

मुख्यमंत्री की सुरक्षा में चूक, तीन गिरफ्तार।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

सगड़ी- मुख्यमंत्री की सुरक्षा में कई जिलो की पुलिस लगभग 1500 सुरक्षा कर्मी लगाए गए थे, फिर भी मुख्यमंत्री की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई। कार्यक्रम समाप्त करने के बाद जब मुख्यमंत्री वापस जा रहे थे, तो तीन लड़के उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष पास लगाए हेली पैड तक पहुंच गए, पर एसपीजी सुरक्षा के लोग तीनो को धर दबोचा और पीटने लगे तथा पुलिस हिरासत में भेज दिया अभी तक उनसे पूछताछ की जा रही है। पकड़े गए युवको में सईउद्दीन पुत्र पतार,नसीम पुत्र फकरुद्दीन,अशद पुत्र रियाज ग्राम रसूलपुर थाना रौनापार निवासी बताये जा रहे है। एसओ रौनापार राकेश सिंह ने बताया कि पढ़ने वाले लड़के है और गांव में बिजली नही आने की शिकायत करने गए थे और कोई नियत नही थी। पर नाम बताने में पुलिस आना कानी करती रही। कुल मिलाकर सुरक्षा में सेंध होने से पुलिस के हाथ पांव फूलने लगे थे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
     जोन रिपोर्टर

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

               

और नया पुराने