Breaking News

प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की हुई बैठक, स्वास्थ संबंधी दी गई जानकारी।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने पर हुई चर्चा।

सगड़ी। सगड़ी तहसील क्षेत्र के अजमतगढ़ ब्लॉक के सभागार में गुरुवार को प्राथमिक और जूनियर विद्यालय के प्रधानाध्यापकों की बैठक आयोजित की गई।जिसमें स्वास्थ संबंधी जानकारियां दी गई।
साथ ही 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को सफल बनाने पर चर्चा हुई।10 अगस्त को बच्चों को( डी वार्निंग) कीड़े  की दवा अल्बेंडाजोल खिलाने के लिए प्रेरित किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार ने बताया बच्चों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए क्योंकि बच्चों की जिम्मेदारी अध्यापकों की होती है । बच्चे स्वस्थ रहेंगे तभी अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं । राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर डीवार्निग( कीड़े )की दवा खिलाने पर जोर दिया गया।
स्वास्थ शिक्षा अधिकारी रमेश गुप्ता ने बताया राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर एक से 19 वर्ष के सभी बच्चों को डीवार्निग (अल्बेंडाजोल) की गोली अवश्य खिलाएं। क्योंकि बच्चों के पेट में पर्म होने से बच्चों के पौष्टिक तत्व चूस लेते हैं और बच्चा कमजोर हो जाता है विटामिन एक ही कमी हो जाती है और बच्चा अंधा हो सकता है। हर बच्चों को एक-एक गोली खिलानी है बच्चों को चबाकर अल्बेंडाजोल की गोली खिलाए चबाने पर कारगर काम करती है। अगर बच्चा अस्वस्थ है तो उसको गोली न खिलाए। साथ ही उन्होंने आगे बताया खुले में शौच करने से कृमि शरीर में प्रवेश कर जाते हैं और बच्चा बीमार पड़ जाता है इसके लिए खुले में शौच नहीं करना चाहिए। डेंगू मलेरिया के बारे में भी जागरुक किया। डेंगू के काटने से मस्तिष्क ज्वर होता है। कहीं भी बर्तन ,टायर,ट्यूब में  पानी जमा ना होने दें।पानी जमा होने से मच्छर पनपते हैं। स्वास्थ्य के लिए साफ सफाई की आवश्यकता होती है स्वस्थ रहना है तो साफ सफाई पर भी ध्यान देना होगा।
केदार यादव ने बताया कि राष्ट्रीय मुक्ति दिवस के दिन कहीं भी कोई परेशानी होती है। तो फोन कर डॉक्टरों को सूचना दें। राजमणि शर्मा ने कहां की बच्चों की देखभाल के लिए हम सबकी जिम्मेदारी होती है साथ ही खाली पेट बच्चों को दवा न दें और दवा खाने की बाद बच्चों को स्कूल में रोके  कोई परेशानी हो तो उसकी सूचना दें ।साथ ही अभिभावकों को इसके लिए जागरुक करना होगा। इस मौके पर विमल प्रकाश, दीपचंद प्रसाद, रामकरन, महेंद्र यादव कमलनयन यादव,राजेंद्र मौर्य, विजय, अरविंद कुमार, राधिका देवी , सुनील, रामसिंह आदि लोग मौजूद थे।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

             

और नया पुराने