Breaking News

हनुमान मंदिर परिसर मेँ हुआ पौधरोपण।

आज़मगढ़।

सगड़ी।

वीरेंद्र मिश्रा ने पौधरोपण कर पर्यावरण के प्रति किया जागरूक।

सगड़ी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अजमतगढ़ हनुमान मंदिर पर आज सुबह 9:00 बजे 51 वृक्षों का पौधरोपण किया गया।
अजमतगढ नगर पंचायत के भावी प्रत्याशी वीरेंद्र मिश्रा द्वारा वृक्षों के पौध रोपण हेतु हनुमान मंदिर परिसर में मौजूद गुणाकेश पांडेय व दिनेश पांडेय, पारस  सोनकर, सर्वेश जायसवाल, सोनू मिश्रा, ने भी हनुमान मंदिर परिसर को हरा भरा रखने हेतु वृक्षारोपण किया । साथ ही वीरेंद्र मिश्रा ने कहा कि पौधरोपण करने से ज्यादा जरूरी लगाए गए पौधों की सुरक्षा भी है उन्होंने कहा आज पौधों के महत्व को सभी लोग जान गए हैं जागरुक होकर पौधरोपण के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ रखने हेतु स्वयं से पहल करें ।
वहीं दिनेश पांडेय ने भी सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने पर बल दिया कहा पौधरोपण करने के उपरांत उनकी सुरक्षा अति आवश्यक है वहीं वंशराज यादव के नेतृत्व में 51 पौधों  का हनुमान मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया जिनमें पीपल , बरगद ,  आम , पाकड़ व अन्य महत्वपूर्ण वृक्षों का रोपण किया गया वही एक खास मोहगनी पौधा लगाया गया जिसके अनेकों फायदे जैसे शुगर व मच्छरों से बचाव के लिए खास है इस अवसर पर सत्यप्रकाश राय बच्चा, रामचंद्र प्रसाद रामू , बेलास सोनकर, भोला यादव, मनीष राय, सेवक मौर्य, मुन्ना बर्मा, धीरज मिश्रा, पंकज मिश्रा, राधेश्याम कनौजिया, मुखराज साहनी, आदि लोग उपस्थित रहें।

रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़

आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।         

http://samacharindialive.blogspot.com

https://www.facebook.com/samacharindialive
                              
                         समाचार इंडिया लाइव
                             ब्यूरो आज़मगढ़

             

और नया पुराने