आज़मगढ़।
सगड़ी।
आज संकट मोचन फाउंडेशन वाराणसी द्वारा निर्मित 'काशी शत विभूति' पोस्टर को आज़मगढ़ जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह को प्रदान किया गया। संकट मोचन मंदिर के महंत प्रो. विश्वम्भरनाथ मिश्र के निर्देशन में बाल रोग विशेषज्ञ डॉ डी डी सिंह ने यह काशी की अनोखी और खुद में अद्भुत शत विभूति चित्र आज़मगढ़ के जिलाधिकारी महोदय को भेंट दी। जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने इसे अपने जीवन की अमूल्य धरोहर के रूप में स्वीकार किया और कहा कि 'काशी शत विभूति' जिस तरह से देश के एक छोर से लेकर दूसरे छोर तक कीर्तिमान स्थापित कर रही है, ऐसे में मुझे मिलना एक सुखद एहसास है।
काशी शत विभूति एक 3डी पोस्टर है, जिसमें काशी की पहचान रहे अनेकों महापुरुषों के चित्र हैं, जो संकट मोचन संगीत समारोह 2017 में मात्र 5 रातों में तैयार किया गया, जिसमें हीरो ऑफ प्लेनेट प्रो वीरभद्र मिश्र, तुलसीदास जी, काशी के डोमराज, राजा हरिश्चन्द्र, झांसी की रानी लक्ष्मीबाई, लाल बहादुर शास्त्री समेत अनेकों महान विभूतियाँ हैं। काशी के गौरवशाली इतिहास को संक्षेप में बताने का प्रयास किया गया है।
विदित हो कि पिछले बुधवार को वाराणसी में डॉ डी डी सिंह को 'काशी शत विभूति' भेंट की गयी और इसकी एक प्रति जिलाधिकारी महोदय को देने के लिए निर्देशित किया गया था, जिसके फलस्वरूप डॉ डी डी सिंह ने इसे आज श्री सिंह को प्रदान किया गया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़