आज़मगढ़।
सगड़ी।
ज्ञातव्य है कि गाजीपुर जनपद स्थित अमवा की सती माई का दर्शन-पूजन करने जीयनपुर कस्बे से जा रहे दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु पिकअप पलटने से घायल हो गए थे। दुर्घटना 31 जुलाई सोमवार की सुबह मऊ जिले के रतनपुरा क्षेत्र में हुई थी।
जिसमें जीयनपुर बाजार के नौशहरा वार्ड निवासी दो दर्जन श्रद्धालु सोमवार की सुबह पिकअप वाहन में सवार होकर अमवा की सती माई स्थान पर जा रहे थे। मऊ जिले के रतनपुरा क्षेत्र में स्कूली बच्चे को बचाने के प्रयास में तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में सावित्री (50), रीना (32), श्याम दुलारी (60), प्रवेश (13), रेखा (17), सावित्री (18), रीता (50), शंभू (12), रीमा (17), सीमा (23), मनभावती (40), सुमित्रा (50), लक्ष्मीना (50), सुभावती (45), पूजा (20) व निर्मला देवी (45) सहित कुल 25 लोग घायल हो गए थे।
गम्भीर रूप से घायल लोगों से मुलाकात करने विधायक बन्दना सिंह पहले अमीना तिब्बतिया हास्पिटल पहुँची, उनसे मुलाकात करने के बाद मामूली रूप से घायल लोगों से मुलाकात करने उनके आवास पर पहुँची तथा कुशल क्षेम पूछा एवं उनके उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
इस मौके उनके साथ नागेन्द यादव, खुरमुल्ली गुप्ता, रमेश कुमार, केशव सिंह, चंद्रकांत सिंह, मंटू सिंह, रामवृक्ष गौतम आदि लोग साथ रहे।
रिपोर्ट- मनोज चतुर्वेदी
जोन रिपोर्टर-आज़मगढ़
आप सभी पाठकों को हमारे लेख कैसे लगे, अपनी राय कमेंट बॉक्स में अवश्य दें।
http://samacharindialive.blogspot.com
https://www.facebook.com/samacharindialive
समाचार इंडिया लाइव
ब्यूरो आज़मगढ़